SPACECRAFT: स्पेस एक्स कार्गो अंतरिक्ष यान नमूनों के साथ लौटेगा पृथ्वी पर

SPACECRAFT
स्पेस एक्स कार्गो अंतरिक्ष यान नमूनों के साथ लौटेगा पृथ्वी पर

SPACECRAFT, 13 अप्रैल (वार्ता)- स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो पुन:आपूर्ति अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वैज्ञानिक अनुसंधान के नमूने और सामग्री के साथ शनिवार को पृथ्वी पर लौटेगा। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्ष यान शनिवार 11:05 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होगा और स्टेशन से सुरक्षित दूरी पर जाने के लिए अपने थ्रस्टरों को फायर करेगा।

SPACECRAFT: स्पेस एक्स कार्गो अंतरिक्ष यान नमूनों के साथ लौटेगा पृथ्वी पर

SPACECRAFT: पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने के बाद अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के तट पर पैराशूट की सहायता से उतरेगा। नासा के अनुसार कार्गो अंतरिक्ष यान करीब 4,300 पाउंड की आपूर्ति और अंतरिक्ष स्टेशन के माइक्रोग्रैविटी वातावरण का लाभ उठाने के लिए डिजाइन किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों को पृथ्वी पर वापस लायेगा।

यह भी पढ़ें- राजौरी: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- PUNJAB: अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार