कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात तो मैदानों में बारिश

Srinagar News
Srinagar News

Srinagar News, श्रीनगर, 02 मार्च (वार्ता) : जम्मू कश्मीर में विश्वप्रसिद्ध टूरिस्ट रिसोजर्ट गुलमर्ग सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि राजधानी श्रीनगर में 2.9 मिमी, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में 3.9 मिमी, पहलगाम के पर्यटन स्थल में 9.3 मिमी, कुपवाड़ा में 4.9 मिमी, कोकेरनाग में 1.8 मिमी और गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में बारिश हुई है। उत्तरी कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश और 2.5 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

Srinagar News

मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और 05 मार्च तक बादल छाये रहने के आसार है। इसके बाद 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। आज ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। बारिश की फुहारों की तीव्रता हल्की से मध्यम रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी संभव है। दिन का तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा और किसी खास वृद्धि या गिरावट की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति दिन के लिए स्थिर रहने की उम्मीद है, कोई बड़ी घटना की उम्मीद नहीं है। श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि इस मौसम में यह 2.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात के 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था और यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि कोकेरनाग में 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो इस मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुलमर्ग में पिछली रात शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कश्मीर घाटी के सीमांत जिले के लिए यह सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

यह भी पढ़ें : PROJECT APPROVED: जम्मू-कश्मीर में कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए परियोजना को मंजूरी