STALIN BDAY: सोनिया, राहुल, राज्यपालों ने दी स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

STALIN BDAY
सोनिया, राहुल ने दी स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
STALIN BDAY, 01 मार्च (वार्ता)- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों, राजनीतिक दल के नेताओं, मशहूर हस्तियों और उद्योगपतियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी है, जो बुधवार को 70 वर्ष के हो गए। गांधी ने स्टालिन के साथ फोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गांधी ने ट्वीट किया,“ मेरे प्रिय भाई एम के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई, आपकी खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ” केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजियन ने भी ट्वीट कर  स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने पोस्ट किया,“ प्रिय कॉमरेड एम के स्टालिन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। केरल-तमिलनाडु संबंधों को मजबूत करने के आपके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। ” उन्होंने कहा, “ संघवाद, धर्मनिरपेक्षता और हमारी मातृभाषाओं की रक्षा के लिए खड़े होकर, आपने पूरे देश में दिल जीत लिया है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने स्टालिन को 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। राव ने ट्वीट कर स्टालिन का जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और तमिलनाडु की जनता की सेवा की सफलता की कामना की।

STALIN BDAY: सोनिया, राहुल, राज्यपालों ने दी स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट में कहा, “ तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री एम के स्टालिन गारु को उनके 70वें जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन तथा सफलता की कामना करता हूं। स्टालिन का आज 70वों जन्मदिन है। ” भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने ट्वीट किया, “ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दीर्घायु रहें और वह अपनी सार्वजनिक सेवा कई और वर्षों तक जारी रखें। ” केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एल मुरुगन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सीताराम येचुरी, पीएमके संस्थापक डॉ एस रामदास, पीएमके अध्यक्ष डॉ अंबुमणि रामदास, अभिनेता-राजनेता और एमएनएम नेता कमल हासन, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने स्टालिन का जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका अभिवादन किया।
इसके अलावा स्टालिन को बधाई देने वालों में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, केरल के शिक्षा और श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी, अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत, एनटीके के संस्थापक सीमन शामिल हैं। स्टालिन ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यावाद दिया। टीवीएस मोटर कंपनी के वेणु श्रीनिवासन और उनकी पत्नी और टीएएफई अध्यक्ष मल्लिका श्रीनिवासन, गीतकार वैरामुथु वरिष्ठ भाकपा नेता डी राजा, भाकपा राज्य सचिव आर मुथरासन, माकपा राज्य सचिव बालकृष्णन, एमडीएमके महासचिव वाइको, लोकसभा सांसद और उद्योगपति शामिल हैं। वीसीके नेता थोल थिरुमावलवन, विधायक और टीवीके नेता टी. वेलमुरुगन, तमिल फिल्म अभिनेता नासिर सहित अन्य लोगों ने व्यक्तिगत रूप से स्टालिन को इस अवसर पर बधाई दी।