शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहन नरम, दाल सस्ती- अनाज सामान्य

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों में खरीदी कमी से गिरावट दर्ज की गई। तिलहन में मांग रही। दलहन सस्ता बिका । दालो मे नरमी हुई । चावल सामान्य बना रहा। किराना बाजार शक्कर में मांग बताई गई। शक्कर में कामकाज 3500 से 3550 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा, खोपरा गोला में मांग बढ़त लिए रही। साबूदाना बना बताया गया। तेल-तिलहन खाद्य तेल गिरावट लिए बताए गए। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहनों में प्लान्टो की मांग रही। दाल-दलहन स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन नरमी लिए बताए गए। दालों में भाव कम हुए। चावल में पूछपरख सुधार से स्थिरता रही।