SUKHU: सुक्खू ने अंजलि को किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई

SUKHU
सुक्खू ने अंजलि को किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई
SUKHU,02 अप्रैल (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा की अंजलि को गद्दी परिधान में किलीमनजारो चोटी फतह करने पर बधाई दी है। कांगड़ा में शाहपुर के गांव घरोह की अंजलि दक्षिण अफ्रीका की चोटी पर ‘लुआंचड़ी’ पहनकर चढ़ने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी है।

SUKHU: सुक्खू ने अंजलि को किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई

SUKHU: अंजलि ने शुक्रवार (31 मार्च) को 5895 मीटर ऊंची इस चोटी को फतह किया । सुक्खू ने कहा कि अंजलि ने न केवल हिमाचल की संस्कृति का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।