SUKMA: सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार

SUKMA
सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार
SUKMA, 02 अप्रैल (वार्ता)- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने एक महिला सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरईगुड़ा थाना क्षेत्र से केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों का एक दल सर्चिंग पर निकला था। तभी लिंगनपल्ली इलाके में जवानों को देख नक्सली भागने लगे।

सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार

SUKMA: जवानों ने घेराबंदी कर एक महिला सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीमों द्वारा की गयी। गिरफ्तार नक्सलियों में माड़वी हिंगे और माड़वी मासा शामिल हैं। यह दोनों मिलिशिया सदस्य हैं।
SUKMA: इससे पहले करीब एक महीना पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ हुई। जिसमें एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही मुठभेड़ में 6 से 7 नक्सली मारे गए।