दिल्ली के सुल्तानपुरी में आग लगने से 200 झुग्गियां जलकर खाक

Sultanpuri fire
Sultanpuri fire

Sultanpuri fire, नयी दिल्ली 03 मार्च (वार्ता) : राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुरी में झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आयी है। भीषण आग की चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए और कम से कम 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अनुसार झुग्गियों में आग के दौरान भगदड़ मच गयी। जिसके कारण आठ लोगों को मामूली चोटें आईं। जिनके नाम सूरजमल (72), कपूर (50), सागर (25), पप्पू (55), बबलू (65), कंवर सिंह (52) राज सिंह (72) और चांद (55) है। घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

Sultanpuri fire

अग्निशमन विभाग ने बताया कि पुठ कलां के पास सुल्तानपुरी में झुग्गी में आग लगने की घटना के बारे में अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर उन्हेें सूचना मिली। सूचना मिलते ही आग को काबू करने के लिए 21 दमकल की गाडियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है

यह भी पढ़ें : कोरोना के 86 सक्रिय मामले बढ़े