बलूचिस्तान के ग्वादर में आतंकी हमला, कईं लोगों के मरने की खबर

बलूचिस्तान के ग्वादर में आतंकी हमला
बलूचिस्तान के ग्वादर में आतंकी हमला

बलूचिस्तान के ग्वादर में एक बड़े आतंकी हमले की जानकारी मिली है. फकीर कॉलोनी ब्रिज के पास एक चीनी कंपनी के वाहन को आतंकीयों ने निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी समूह ने चीनी काफिले को आक्रमण किया है और इसके बाद कई आतंकीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस हमले को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादी सदस्यों की जिम्मेदारी बताई जा रही है।

कई लोगों की मौत और अन्य घायल 

हमले के बाद शहर में सुरक्षा हाई अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही, ग्वादर बंदरगाह पर शिपिंग में भी बाधा आ सकती है। इस हमले में कई चीनी नागरिकों की मौके पर मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह

चीन ने पाकिस्तान के साथ सीपीईसी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बड़े निवेश किए हैं, और इस हमले के बाद उन्होंने अपने नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए सलाह दी है। इसके साथ ही, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के दस्तों के बारे में जानकारी जारी की है और हमले की जिम्मेदार ठहराया गया है।

ये भी पढें: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर किया गोली से हमला, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीटा