मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर खदेड़ने वाले मुख्य आरोपी का घर जलाया

आरोपी का घर फूंका
आरोपी का घर फूंका

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में खदेड़ने वाले वीडियो को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह तक ने अपना क्रोध जताया है। इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से मुख्य आरोपी थौबल जिले के नोंगपोक सेमाई गांव से हेरोदास मैतेई भी शामिल हैं। इन्हें नग्न घुमाने और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के वीडियो के लिए गिरफ्तार किया गया है। हेरोदास मैतेई के साथ-साथ एक और कथित आरोपी मनिथोई को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड करवाने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी का घर फूंका

यह विवाद मणिपुर ही नहीं बल्कि पुरे देश के लोग इसकीनिंदा कर रहे है और साथ ही साथ मणिपुर सीएम बीरेन सिंह और पीएम मोदी पर अपना गुस्सा जाता रहे है. पूरे देश में आक्रोश का माहौल पनप गया है। संसद से लेकर सड़कों तक, लोग हेरोदास मैतेई को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।इस विवादित मामले में कुछ उपद्रवियों और गुस्साई भीड़ ने थौबल जिले के याइरीपोक गांव में स्थित मुख्य आरोपी का घर जला दिया है।

अन्य आरोपी की तलाश

प्रदेश पुलिस का कहना है कि वे अपराध में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस गंभीर मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर 19 जुलाई को सामने आया था, जो देश भर में उच्छेदनीय आक्रोश को उत्पन्न कर रहा है। यह जघन्य अपराध मणिपुर में हुआ है, जहां लोग पूर्वोत्तर राज्य में असामान्य हालातों और सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढें: माफिया मुख्तार अंसारी से आयकर विभाग ने की 5 घंटे तक पूछताछ