झारखंड में खेल प्रतिभा की कमी नहीं: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

रांची, 19 फरवरी (वार्ता): झारखंड के रांची में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज खेल गांव में संपन्न हुआ।

इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन मुख रूप से उपस्थित थे। सांसद संजय सेठ ने राज्यपाल को परंपरागत ट्राइबल पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस समारोह में राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा आज मुझे हार्दिक खुशी है कि आज मैं आप सभी बच्चों के साथ हूं सांसद खेल महोत्सव में शामिल सभी लोगों एवं बच्चों को दिल की गहराइयों से जोहार करता हूं ।सांसद संजय सेठ द्वारा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया है मुझे बहुत खुशी है कि मैं इन बच्चों को पुरस्कृत कर रहा हूं।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है उसे खोज कर उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है इस तरह के खेल के आयोजन से हमें सफलता मिलेगी ।रुरल क्षेत्र के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। झारखंड को आर्चरी ऑफ झारखंड कहा जाता है। आर्चरी में झारखंड के खिलाड़ि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। झारखंड खेल ही नहीं बल्कि यह वीरों की भी भूमि है। भगवान बिरसा मुंडा ने 25 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध लडाई लडी और वीरगति को प्राप्त हुए आज भगवान बिरसा मुंडा करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। झारखंड के स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा हॉकी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट निक्की प्रधान हॉकी दीपिका कुमारी तीरंदाजी सहित ऐसे सैकड़ों खिलाडी है जिन्होंने झारखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

झारखंड फ्रीडम फाइटर की भूमि है ।मेरा प्रयास हो होगा तीन चार महीनों के अंदर सभी फ्रीडम फाइटर के घर जाऊंगा। हॉकी के क्षेत्र में यहां के बच्चों में बहुत प्रतिभा है। झारखंड हॉकी में देश को एक नहीं पहचान देगा ।सांसद संजय सेठ में इस खेल महोत्सव का आयोजन कर यहां के गांव कस्बे के बच्चों के प्रतिभा को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

Also Read: नाबालिग को ‘आजा आजा’ कहना यौन उत्पीड़न है: मुंबई कोर्ट