हनुमान: आज हनुमान जन्मोत्सव है और इसी बीच एक लड़का तेजी से चर्चा में आ गया है |
दरअसल इस लड़के के सुर्खियों में आने की वजह इसकी पूंछ है।
जी हां, शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है।
मामला नेपाल से सामने आया है। यहां रहने वाला एक लड़का चर्चा का विषय बन गया है।
जी हां और इसकी वजह यह है कि इस लड़के की कमर पर पूंछ है।
इसके बाद एक स्थानीय पुजारी ने उसे भगवान हनुमान का अवतार बताया।
ALSO READ: इधर नारी के रूप में की जाती है हनुमान जी की पूजा
वहीं मीडिया रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के का नाम देशंत अधिकारी है और उसकी उम्र करीब सोलह साल है |
जी हाँ, और कुछ दिन पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगने लगे और देखते ही
देखते इसकी लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर हो गई |
वहीं अब उन बालों की चोटी बनाकर इसे पूंछ का रूप दे दिया गया है, जिसे भगवान से जोड़कर देखा जा रहा है |
अब इस समय कुछ लोग लड़के को हनुमानजी का अवतार मानकर उनकी पूजा करने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि देशांत के माता-पिता उसे इलाज के लिए नेपाल और भारत के कई अस्पतालों में ले गए,
लेकिन उसकी पूंछ को बढ़ने से कोई नहीं रोक सका।
हालाँकि, बाद में देशंत को उसके माता-पिता एक पुजारी के पास ले गए और उन्होंने
देशंत को भगवान हनुमान का अवतार बताया-
इस सब के बाद पूंछ को लेकर देशंत और उसके माता-पिता में खुशी की लहर दौड़ गई और जैसे ही
लोगों को घटना की जानकारी हुई, लोग उसे देखने आने लगे |
ALSO READ: UP के फतेहपुर में एक पुलिसकर्मी ने इंसानियत की मिसाल कायम की
देशंत के माता-पिता ने जन्म के करीब 5 दिन बाद देखा था |
लड़के के माता-पिता ने कहा कि वे कुछ डॉक्टरों के संपर्क में थे।
हालांकि, फिलहाल उन्होंने पूंछ काटने से इनकार किया है।
इस मामले में देशंत का कहना है कि पहले उन्हें अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी,
लेकिन अब उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं आती है |
वहीं पुजारी का मानना है कि इस लड़के में अलौकिक शक्ति हो सकती है।
– कशिश राजपूत