TIGER RESERVE: सतपुड़ा देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व, शिवराज ने दी बधाई

TIGER RESERVE
सतपुड़ा देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व, शिवराज ने दी बधाई
TIGER RESERVE, 11 अप्रैल (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व घोषित होने पर प्रदेश को बधाई दी है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी टाइगर रिजर्व के प्रभावी प्रबंधन और मूल्यांकन की लेटेस्ट रिपोर्ट में देश के टॉप-5 टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को द्वितीय स्थान प्राप्त होने से हम सभी प्रसन्नता से अभिभूत और गौरवान्वित हैं।सभी को हार्दिक बधाई।

TIGER RESERVE: सतपुड़ा देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व, शिवराज ने दी बधाई

वहीं प्रदेश के वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 93.18 फीसदी अंकों के साथ देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व घोषित हुआ है। विभाग के अनुसार देश के सभी टाइगर रिजर्व एक्सिलेंट, वैरी गुड, गुड और फेयर श्रेणी में बांटे गए हैं।
प्रदेश का सतपुड़ा और कान्हा टाइगर रिजर्व एक्सिलेंट श्रेणी में शामिल किए गए हैं। कान्हा को देश के सर्वश्रेष्ठ पांच टाइगर रिजर्व में स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश का पेंच, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व केंद्र की ओर से वैरी गुड श्रेणी में और संजय दुबरी गुड श्रेणी में शामिल किए गए हैं।