TIRUPATI: आंध्र में साॅफ्टवेयर इंजीनियर को कार में जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना

TIRUPATI
आंध्र में साॅफ्टवेयर इंजीनियर को कार में जिंदा जला देने की घटना
TIRUPATI, 02 अप्रैल (वार्ता)- आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरी मंडल में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर उसकी कार में जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान ब्राह्मणपल्ली गांव निवासी नागराजू के रूप में की गयी है। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

TIRUPATI:आंध्र में साॅफ्टवेयर इंजीनियर को कार में जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना

TIRUPATI: पुलिस ने संदेह जताया है कि बेंगलुरु में एक प्रमुख आईटी कंपनी में काम करने वाले नागराजू की आधी रात को नायडूपेटा-पुथलपट्टू मार्ग पर गंगुडु पल्ले गांव के पास हत्या कर उसकी कार में आग लगा दी गयी। नागराजू के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।