TMC को आतंकी संगठन घोषित किया जाए’, संदेशखाली में विदेशी हथियार मिलने के बाद ममता पर भड़के

संदेशखाली मामले को लेकर भाजपा लगातार टीएमसी पर हमलावर है। संदेशखाली हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामले सामने आने के बाद भाजपा बंगाल में कानून का राज खत्म होने की बात कह रही है। इस बीच संदेशखाली में विदेशी हथियार मिलने के बाद भाजपा ने ममता पर निशाना साधा है। 

Advertisement

बंगाल में हो रहीं राष्ट्रविरोधी गतिविधियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि संदेशखाली में सीबीआई की रेड में मिले सभी हथियार विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में आरडीएक्स जैसे विस्फोटक मिल रहे हैं और इनका इस्तेमाल भयानक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जा रहा है।

टीएमसी को आतंकी संगठन किया जाए घोषित

सुवेंदु ने कहा कि इन सभी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए और ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Advertisement