आज का इतिहास (18 अप्रैल)

Today in History
Today in History

Today in History: नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

आज का इतिहास – Today in History

1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1621 – सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1906 – सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2013- इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।
2014- माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।
2021 – अनुपमा पंचीमांडा – भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर का निधन हुआ था।

ये भी पढ़ें: Heat Rashes से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल आयुर्वेदिक रेमेडीज!