आज का इतिहास (19 अप्रैल)

Today in History
Today in History

Today in History (वार्ता): भारत एवं विश्व इतिहास में 19 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

आज का इतिहास – Today in History

1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 – कैप्टन जेम्स कुक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसाइटी का गठन हुआ।
1882 – प्रसिद्ध जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।
1910 – हेली पुच्छल तारे को पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलीस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1972 – बंगलादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
2007 – द विजार्ड ऑफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।

ये भी पढ़े: जानिए फ्लैक्सीड्स या कद्दू के बीज को बिना भुने क्यों नहीं खाना चाहिए?