जानिए आज का इतिहास (04 मार्च)

Today's History
Today's History

Today’s History: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1797 – जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।
  • 1817 – जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 1823 – उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।
  • 1882 – पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।
  • 1894 – शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए।
  • 1908 – ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।
  • 1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म।
  • 1930 – फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।
  • 1936 – जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।
  • 1961 – भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।
  • 1972 – लीबिया और सोवियत संघ ने सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1976 – द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।
  • 1977 – रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
  • 1989 – लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।
  • 1997 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।
  • 2001 – ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।
  • 2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
  • 2009 – राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
  • 2012 – व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2013 – इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।
  • 2016 – मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक पी. ए. संगमा का निधन

ये भी पढ़ें: सीएम मान ने अमित शाह से की मुलाकात; जी20 शिखर सम्मेलन से पहले केंद्र ने सुरक्षा कड़ी की