आज का इतिहास (26 मार्च)

Today's History
Today's History

Today’s History, (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

Today’s History – इतिहास 

1552- गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।

1770- अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया।

1780- ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनिटर पहली बार रविवार को प्रकाशित हुए।

1812- वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई।

1845- एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।

1904- लंदन के हाइड पार्क में 80 हजार लोगों ने चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।

1907- हिंदी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का फर्रूखाबाद में जन्म।

1943- एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।

1953- डा जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।

1971- शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बंगलादेश स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1973- लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।

1973- गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।

1983- अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1992- हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।

2000- व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।

2014- तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।

2020- कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार हुई।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानिए कहां से लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया