आज का इतिहास (13 मार्च)

Today's History
Today's History

Today’s History, 12 मार्च (वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

  • 1560- स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
  • 1774- भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • 1800- मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का निधन।
  • 1881- रूस के सम्राट अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।
  • 1899- आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का जन्म।
  • 1921- मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1940- भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं।
  • 1963- खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।
  • 1996- हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता शफ़ी ईनामदार का निधन। 1980- भाजपा सांसद और संजय गांधी के पुत्र वरुण गांधी का जन्म।
  • 2004- भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन।
  • 2008- नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
  • 2009- सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
  • 2012- बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप तेल टैंकर और नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत।
  • 2013- कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप बने पोप फ्रांसिस।
  • 2016- तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।
  • 2018- छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवानों की मौत।