आज का इतिहास (06 मई)

Today's History
Today's History

Today’s History (वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

आज का इतिहास – Today’s History

  • 1840- दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।
  • 1857- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया।
  • 1861- मोतीलाल नेहरू का जन्म।
  • 1910- जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।
  • 1940- जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रॉथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।
  • 1944- गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया।
  • 1946- प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता और महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन।
  • 1960- ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ।
  • 1964- भारत के प्रसिद्ध तैराक खजान सिंह का जन्म।
  • 1976- उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत।
  • 1997- फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
  • 2004- चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
  • 2010- मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी
  • की सजा सुनाई गई।
  • 2010- गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने।
  • 2010 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में जम्मू कश्मीर के कुपव़ाडा निवासी चिकित्सक शाह फैसल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचनाएं मुहैया कराने के आरोप में DRFO वैज्ञानिक गिरफ्तार