TRIBUTE: दिवंगतों को सदन ने दी श्रद्धांजलि, कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ

TRIBUTE
दिवंगतों को सदन ने दी श्रद्धांजलि, कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जारी
TRIBUTE, 28 फरवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश विधानसभा में आज दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही अध्यक्ष गिरीश गौतम ने निधन का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ओ पी कोहली, पूर्व विधायक सखाराम देवकरण पटेल, नंदा मंडलोई, नरेंद्र प्रताप सिंह, झनक लाल ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, भागवत भाऊ नागपुरे के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव और शांति भूषण के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें सदन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

TRIBUTE: दिवंगतों को सदन ने दी श्रद्धांजलि, कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ

दिवंगतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया, इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन समवेत होने पर कार्यसूची में शामिल सभी औपचारिक कार्यों को पूरा किया गया। तदुपरांत राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर सदन में चर्चा प्रारंभ हो गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं। विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने चर्चा में हिस्सा लिया।

कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की

उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में दिए और भी वचन पूरे किए। कल राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई है। अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज और दो मार्च का दिन तय किया है।