कांकेर में बारुदी सुरंग के विस्फोट से दो जवान घायल

कांकेर, 28 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग के विस्फोट से आज सीमा सुरक्षा बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि चिलपरस सीमा सुरक्षा बल का नया बेस कैम्प बनाया गया जिससे नक्सलियो में लागातार इसका विरोध हो रहा था। आज सुबह जवानों का दल चिलपरस से कागबरस की ओर रवाना हुआ, टेकरी के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी से दो जवान सुशील कुमार, छोटूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल कोयलीबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया। घायल जवान सीमा सुरक्षा बल के 30वीं बटालियन के हैं।