कल रात यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, रोका गया एयर ट्रैफिक

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक
यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक

रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा ड्रोन हमला की जानकारी मिली है. इस हमले के बाद शहर में हड़कंप मच गया। रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई ड्रोन्स को मार गिराया है। हमले के बाद मॉस्को में एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हमले में दो इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने आज सुबह यह जानकारी दी कि रात के समय यूक्रेनी ड्रोन ने हमला किया था और इससे दो कार्यालय टावरों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। यहां तक कि सोबयानिन ने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ है।

यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के दौरान हुआ है और इससे सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है। दो दिन पहले यूक्रेन के ड्रोन ने फिर से मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे रूसी सेना ने नाकाम कर दिया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी और बताया कि यूक्रेन के ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस ने नष्ट कर दिया है। हमले में कोई हताहत की कोई जानकारी मिली है।

ये भी पढें: अहमदाबाद: राजस्थान हॉस्पिटल में आग लगने के बाद हुआ धमाका, 22 दमकल गाड़ियां पहुंची