– कशिश राजपूत
दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब 80 दिनों से किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने आज एलान किया है कि 18 फरवरी को रेल रोको अभियान चलाएंगे |
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बुधवार को कहा कि आंदोलनकारी किसान केंद्र में कोई सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं|
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन और तेज करने का एलान किया है। किसान मोर्चा ने कहा है कि 18 फरवरी को रेल रोको अभियान चलाया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि 14 फ़रवरी को पुलवामा हमले की सालगिरह पर जवान और किसान के लिए कैंडल मार्च और मशाल मार्च निकाले जाएंगे |
16 फ़रवरी को सर छोटू राम की जयंती पर किसान सॉलिडैरिटी शो करेंगे |
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में यह भी घोषणा की कि राजस्थान में 12 फरवरी से टोल संग्रह नहीं करने दिया जायेगा। बयान में कहा गया है, ‘‘पूरे देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ‘रेल रोको’ अभियान चलाया जायेगा।’’