खिताबी मुकाबले के टिकट के लिये यूपी ग्रेस भिड़ेगी राउंड ग्लास पंजाब से

हॉकी
हॉकी

लखनऊ 03 मार्च (वार्ता): मेजबान यूपी ग्रेस सहित फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा, राउंड ग्लास पंजाब व हॉकी हरियाणा ने 33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वही यूपी की ब्लू टीम का अभियान हार के साथ खत्म हो गया। टूर्नामेंट में शनिवार को हॉकी हरियाणा व फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा और यूपी ग्रेस व राउंड ग्लास पंजाब के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा।

केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम पर यूपी ग्रेस ने रॉयल हॉकी पंजाब को एकतरफा 6-0 गोल से हराया जबकि फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा ने यूपी ब्लू को एकतरफा 5-0 गोल से मात दी। चौथे क्वार्टरफाइनल में राउंड ग्लास पंजाब की जीत में पेनाल्टी कार्नर स्पेशलिस्ट की अहम् भूमिका रही जिसके सहारे टीम ने नवल टाटा ओडिशा को 2-0 से हराया।

एक अन्य क्वार्टरफाइनल में हॉकी हरियाणा ने नीलगिरि हॉकी अकादमी को 15-0 गोल से हराया। टीम की जीत में संजय ने अकेले चार गोल दागे। टूर्नामेंट का फाइनल पांच मार्च को खेला जायेगा जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कार वितरित करेंगे।

यह भी पढ़ें : CAPTAIN CUMMINS: तीसरे टेस्ट के लिये भारत नहीं लौटेंगे कमिंस