- Advertisement -
लखनऊ, 24जनवरी (वार्ता)-उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वाणिज्यकर मुख्यालय में आयुक्त राज्यकर मिनिस्ती एस. ने मंगलवार को जरूरतमंदों को कम्बल बांटे। इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्रेड वन सुनील कुमार राय मौजूद रहे। कम्बल वितरण से पहले आयुक्त और अपर आयुक्त ने शिवमंदिर में पूजा अर्चना के उपरान्त भण्डारे में खीर और बूंदी का वितरण किया। मिनिस्ती ने कहा कि कर्मचारी समाज द्वारा इस तरह के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा होनी चाहिए। विभागीय प्रमुख होने के नाते मेरा जो सहयोग होगा वह हमेशा मिलता रहेगा। यह समाज एक दूसरे के सहयोग से ही आगे बढ़ेगा।
आयोजक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से प्रतिवर्ष शिवमंदिर पर सुन्दरकाण्ड एवं भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इस भण्डारे में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अन्य संगठनों के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल होते है। आयोजन में महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे, उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी, वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, अवधराम पाल, मुख्यालय नाजिर संजीव कुमार कनौजिया, सत्येन्द्र सिंह अशोक कुमार धानू, राधेश्याम यादव, अशोक कुमार द्वितीय, उमेश मिश्रा और जी. मुरगन ने प्रसाद का वितरण किया।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर मंडी में गुड़, चीनी के भाव
- Advertisement -