उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में नाबालिग चचेरी बहनों से गैंगरेप; 6 गिरफ्तार

मासूम
मासूम

Gang-rape in Fatehpur: पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक चौंकाने वाली घटना में, जिले के हुसैनगंज इलाके में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी छह आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

Gang-rape in Fatehpur

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी बयान में कहा, ”हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम दो नाबालिग लड़कियां पारंपरिक मेला देखकर घर लौट रही थीं, तभी छह युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।” .

पुलिस ने सभी छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने कहा कि लड़कियों की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

ये भी पढ़ें: Bhopal gas tragedy: पीड़ितों को और मुआवजा देने की केंद्र की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट