रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें समय सारणी

रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

झारखंड में बहुत जल्द रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इससे पहले भी रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को लोगों ने खूब पसंद किया था, जिससे लोग रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संदर्भ में, रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड को रांची-हावड़ा ट्रेन की नई समय सारणी का अपडेट भेज दिया है। इस समय सारणी के साथ ट्रेन किस मार्ग से चलेगी, इसका विकल्प भी भेजा गया है। रांची-बोकारो-धनबाद या मुरी-चांडिल रूट पर यह ट्रेन चलाई जा सकती है। इन दोनों रूटों पर मंथन जारी है और जल्द ही इसका निर्णय लिया जाएगा।

समय सारणी

नयी समय सारणी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और दिन के 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी. इससे पहले जो समय सारणी थी उसके अनुसार हावड़ा से ट्रेन सुबह 8:00 बजे रवाना होने के बाद 12:55 में रांची पहुंचती व वापसी में ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रांची से खुलकर रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचती. नयी समय सारणी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5:20 से रवाना होकर 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। फिर ये ट्रेन हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे से रवाना होकर रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची-हावड़ा बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को चलाने के संबंध में एस साल से मंथन जारी है। रांची के सांसद संजय सेठ ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि दुर्गा पूजा से पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात झारखंड वासियों को मिल जाएगी। पहले यह तय था कि वंदे भारत एक्सप्रेस शताब्दी के समय पर चलेगी, लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया कि इसे शताब्दी एक्सप्रेस के बदले पटरी पर उतारने का विचार चल रहा था। हालांकि, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शताब्दी एक्सप्रेस के समय में छेड़छाड़ किए बिना वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे झारखंड के वासियों को बहुत खुशी होगी और वे दुर्गा पूजा के पहले वंदे भारत ट्रेन का आनंद उठा सकेंगे।

ये भी पढें: रेलवे बोर्ड ने माइग्रेंट वर्कर्स के लिए बनाई नई योजना, इन राज्यों में चलेगी स्पेशल ट्रेन