DENSE FOG- बागपत में घने कोहरे के चलते टकराए वाहन, कई घायल

DENSE FOG
बागपत में घने कोहरे के चलते टकराए वाहन, कई घायल
DENSE FOG, 19 फरवरी (वार्ता)- उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह घने कोहरे के चलते दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर एक साथ कई वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें वाहनों में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बागपत में पाली गांव के पास घने कोहरे के कारण आपस में करीब दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए।

DENSE FOG- बागपत में घने कोहरे के चलते टकराए वाहन, कई घायल

इस सड़क हादसे का शिकार छात्राओं से भरी एक स्कूल बस भी हुई, जिसमें सवार कई छात्राएं घायल हो गए। कोहरे के चलते कई मोटरसाइकिल सवार भी आपस में टकरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। तुरंत ही राहत के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। पुालिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।