VISHNU DUTT: जिनके खून में जहर हो, वो लोगों को क्या जोड़ेंगे

VISHNU DUTT
जिनके खून में जहर हो, वो लोगों को क्या जोड़ेंगे

VISHNU DUTT, 28 अप्रैल (वार्ता)- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि जिनके खून में जहर शामिल हो, ऐसे लोग लोगों को क्या जोड़ेंगे। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि इस प्रकार के लोग कांग्रेस में हैं। वे लोग लोगों को क्या जोड़ेंगे, जिनके खून में ही जहर शामिल है।

VISHNU DUTT: जिनके खून में जहर हो, वो लोगों को क्या जोड़ेंगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है। चाहे वह श्री खड़गे हो या दिग्विजय सिंह हों। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितने प्रहार होते हैं, प्रधानमंत्री उतनी ही चौगुनी ताकत के साथ आगे बढ़ते हैं।  शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग कभी किसी को जोड़ नहीं सकते। इनके खून में फूट डालो, राज करो की प्रवृत्ति है, यह तोड़ने का काम करते रहे हैं, कभी किसी को नहीं जोड़ सकते।

यह भी पढ़ें- MADHYA PRADESH: तेंदुए के हमले में दो घायल

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह का निधन, भगवंत ने जताया शोक