झारखंड के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू

रांची, 27 फरवरी (वार्ता)झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है। मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवम् केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।