IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर टूर्नामेंट से बाहर

Washington Sundar ruled out
Washington Sundar ruled out

Washington Sundar ruled out: 19 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने के बाद आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। डीसी के खिलाफ SRH के पिछले गेम में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया था। फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, “हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।”

सुंदर ने मौजूदा सीजन में सात मैच खेले। उन्होंने 3 विकेट लिए और 8.26 की इकॉनमी से 146 रन दिए। दूसरी ओर, उन्होंने 24 के उच्चतम स्कोर और 15 रनों की औसत से 60 रन बनाए

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम: Washington Sundar ruled out

अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर , आदिल राशिद, अकील होसेन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, फजलहक फारूकी, अब्दुल समद।

ये भी पढ़ें: RCB बनाम KKR गेम के बाद अपडेटेड पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप लिस्ट