WASHINGTON: वाशिंगटन में अंतेष्टि स्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

WASHINGTON
वाशिंगटन में अंतेष्टि स्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

WASHINGTON, 12 अप्रैल (वार्ता)- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक अंतेष्टि स्थल पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पूर्वोत्तर वाशिंगटन में मंगलवार को दोपहर करीब 1230 बजे अंतिम संस्कार समाप्त होने तुरंत बाद गोलीबारी की घटना हुई। मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी के अनुसार, कम से कम चार लोगों को गोली मारी गई।

WASHINGTON: वाशिंगटन में अंतेष्टि स्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जबकि तीन अन्य लोगों दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता कुछ लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल सका है कि अंतिम संस्कार के समय उन्हें क्यों निशाना बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ी

यह भी पढ़ें- HARDOI: हरदोई में बीच चौराहे सिपाही ने फांसी लगा दी जान