Weather Update – दिल्ली, NCR में मंगलवार को धूप निकलने के बाद आज के दिन मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया. पूरी राजधानी शीतलहर के साथ कोहरे की चादर में लिपटी नज़र आई.
हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है. उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में शीत लहर जारी है और पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. केलोंग शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा.
देश भर में किसानों के प्रमुख त्यौहार लोहड़ी की धूम…जानिए क्या है त्यौहार का महत्व
Restaurants: जानिए ऐसे अजीबोगरीब रेस्ट्रांट्स के बारे में जहां लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं
राजस्थान में येलों अलर्ट जारी –
एक तरफ जहां राजधानी ठंडी हवाओ की मार झेल रहा है, तो वहीं उत्तर भारत के राजस्थान में भी तापमान में गिराटट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान बीकानेर में 5.0 डिग्री, चूरू में 5.1 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.3 डिग्री और बाडमेर में 7.5, श्रीगंगानगर में 7.5 डिग्री, फलौदी में 7.6 डिग्री और अन्य स्थानों पर 9.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर व पाली जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है.