वजन कंट्रोल के लिए दलिया और ओट्स में क्या है शरीर के लिए बेहतर..?

Weight Loss Tips
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips : आज के समय में बढ़ते वजन से हर कोई परेशान है, जिसे कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट की मदद लेते हैं। और डाइटिंग में ज्यादातर लोग दलिया और ओट्स का सेवन करते हैं। जो कि वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये  बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ साथ सेहत के लिए मददगार होते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को दलिया और ओट्स को लेकर सोंच में रहते हैं कि ज्यादातर सेहत के लिए क्या लाभदायक है। तो चलिए आज हम जानते हैं कि हमारे सेहत के लिए क्या फायदेमंद होते हैं-

Weight Loss Tips

दलिया

अगर हम दलिया की बात करें तो दलिया को गेहूं से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर अधिक और फैट लो होता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) बहुत कम होता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, दलिया में विटामिन बी, इ, मैग्नीशियम और आयरन भी होता है। वहीं, ओट्स में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, आयरन, जिंक और विटामिन बी पाया जाता है।

तो चलिए अब जानते हैं कि दलिया और ओट्स में बेहतर क्या है.?

वैसे तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दोनों बेहतर हैं। लेकिन, क्रेविंग की समस्या को दूर करने के लिए दलिया बेस्ट है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर देर से पचता है। इसके लिए पेट देर तक भरा रहता है। वहीं, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से शुगर भी कंट्रोल में रहता है। फाइबर की वजह से कब्ज में भी आराम मिलता है। इसके लिए दलिया का सेवन कर सकते हैं।

वहीं, अगर ओट्स की बात करें तो ओट्स के सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। यानि कि आप अपनी सुविधा के अनुसार दलिया या ओट्स का सेवन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : योग स्टार्ट करने के लिए 5 टिप्स