भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाजों श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने विशाखापत्तनम के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे वनडे में भारत ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 387 का विशाल स्कोर बनाया। रोहित शर्मा ने 159 रन और केएल राहुल ने 102 रन की पारियां खेलीं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर आए। उन्होंने शेल्डन कॉट्रेल की गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके जड़ दिए। जब ऋषभ पंत चौके और छक्कों की बरसात कर रहे थे, तब विराट कोहली का रिएक्शन देखने वाला था। इसी दौरान जब पंत ने शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर एक लंबा छक्का जडा़ तो विराट खिलखिलाकर हंस पड़े।
Virat Kohli's reaction. pic.twitter.com/ipqAvICGlN
— Simran (@CowCorner9) February 14, 2021
मैच में श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्के उड़ाते हुए 53 रन और ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 39 रन की तेजतर्रार पारी ली। इन दोनों ने एक ओवर में 31 रन ठोके। वनडे में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक ओवर में बनाए गए ये सबसे अधिक रन हैं। 1999 में सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा ने एक ओवर में 28 रन बनाए थे। अय्यर और पंत ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दो ओवरों में इन दोनों ने 55 रन बनाए।