Women empowernment: विधानसभा की कार्यवाही नारी शक्ति को समर्पित

Women empowernment
विधानसभा की कार्यवाही नारी शक्ति को समर्पित
Women empowernment, 21 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल पर प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष की आसंदी पर महिला सभापति कृष्णा गौर विराजमान हुईं और उन्होंने ही पूरे प्रश्नकाल का संचालन किया। गौतम की पहल पर विधानसभा में साल में एक दिन महिला सदस्‍यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही गौतम ने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर अवकाश था, इसलिए वे चाहते हैं कि आज के दिन की सदन की कार्यवाही महिला दिवस के तौर पर संचालित हो।

Women empowernment: विधानसभा की कार्यवाही नारी शक्ति को समर्पित

उन्होंने कहा कि आज अधिक से अधिक महिला विधायकों और प्रथम बार के विधायकों के सवालों को लेने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने श्रीमती गौर का नाम सभापति के रूप में लिया और इसके बाद उन्होंने ही प्रश्नकाल के दौरान सदन का संचालन किया। प्रश्नकाल के दौरान आज छह महिला सदस्‍यों ने पूरक प्रश्‍न पूछे। प्रश्‍न काल में विधायक राजश्री रूद्र प्रताप सिंह, झूमा सोलंकी, हिना कावरे, कल्पना वर्मा, सुश्री रामबाई तथा डॉ. विजयलक्ष्‍मी साधौ ने भाग लिया।