सौ से भी ज्यादा नगरीय निकायों में जल स्रोतों का होगा कार्याकल्प

मध्यप्रदेश के 101 नगरीय निकायों में जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जल स्रोतों का कायाकल्प किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 में 1,665 करोड़ 2 लाख रूपये लागत की 101 परियोजना को स्वीकृति दी गई है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि अमृत 2.0 में 76 नगरीय निकायों में 1625 करोड़ 65 लाख रूपये लागत की जल प्रदाय योजनाओं और 25 नगरीय निकायों में 39 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत की जल-संरचनाओं का काया-कल्प किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी एक से दो वर्ष में जल संरचनाओं का काया-कल्प हो जायेगा। साथ ही दो वर्ष में जल प्रदाय परियोजनाएँ भी धरातल पर नजर आने लगेंगी। प्रदेश में घर-घर नल से जल पहुँचाने तथा जल स्रोतों के कायाकल्प पर तेजी से काम किया जा रहा है।