YADVENDRA YADAV: भाजपा नेता यादवेंद्र यादव कांग्रेस में शामिल

YADVENDRA YADAV
भाजपा नेता यादवेंद्र यादव कांग्रेस में शामिल
YADVENDRA YADAV, 22 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी नेता यादवेंद्र यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गए। यादव ने यहां स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे।
यादवेंद्र यादव के पिता राव देशराज सिंह तीन बार भाजपा से विधायक रहे हैं। इस दौरान श्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा घोषणाएं करने में लग जाती है।

YADVENDRA YADAV: भाजपा नेता यादवेंद्र यादव कांग्रेस में शामिल

भाजपा वाले सोचते हैं कि अपनी घोषणाओं और प्रलोभन देकर सरल स्वभाव की जनता को गुमराह कर पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है भारतीय जनता पार्टी में यह देखकर बौखलाहट है। आज खुशी का दिन है कि राव यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस में आ रहे हैं। इन्होंने बिना किसी प्रलोभन के अपने मन से तय किया कि प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना है।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई है। कांग्रेस सरकार में जब अतिवृष्टि हुई थी तो जल्द से जल्द मुआवजा दिया गया था। आज ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान बारिश एवं अतिवृष्टि से हुआ है, सरकार जल्द से जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा दे।