दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ का खतरा, अलर्ट किया जारी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही हैऔर इसके साथ ही यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है, खासकर निचले इलाकों के लिए यह खतरा और बढ़ गया है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यमुना नदी का जलस्तर 11 जुलाई को खतरे के निशान को पार करेगा, लेकिन आज इसका जलस्तर बढ़ गया है।

वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर पर है। हथिनी बांध से लगातार पानी का छोड़ाव यमुना नदी के जलस्तर में तेजी को बढ़ा रहा है। निगरानी के लिए अधिकारिकों ने अपनी तत्परता को बढ़ाया है और यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील की है। इसके साथ ही, अनावश्यक यात्राओं को टालने की सलाह दी जा रही है और नदी के पास के इलाकों में बसने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढें: बंगाल पंचायत चुनाव में जनमत मिलने पर खुश हुए अभिषेक बनर्जी