जिंक द्वारा जिंक उत्पादों के लिए पहला पर्यावरण घोषणा पत्र प्रकाशित

उदयपुर, 24 मार्च (वार्ता) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अपने जिंक उत्पाद का पहला पर्यावरण उत्पाद घोषणा (ईपीडी) प्रकाशित किया है, जिससे स्थिरता, पारदर्शिता और पर्यावरण फुटप्रिन्ट को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा सके। पर्यावरण उत्पाद घोषणा एक स्वतंत्र रूप से सत्यापित और पंजीकृत दस्तावेज है जो उत्पादों के जीवन-चक्र पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में पारदर्शी और तुलनीय जानकारी का संचार करता है। कंपनी अपने स्थायी व्यवसाय प्रथाओं के माध्यम से हमारे हितधारकों, समुदायों और पर्यावरण के लिए दीर्घकालिक मूल्य प्रदान कर रही है। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि “पर्यावरण उत्पाद घोषणा का प्रकाशन हमारे सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे मूल्यवान ग्राहकों को उनकी परियोजनाओं के लिए सर्वाेत्तम सामग्री का चयन करने और सतत निर्माण के लिए विश्वव्यापी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। हम अपने जीवन चक्र आकलन के परिणामों के आधार पर लगातार सुधार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे उत्पादों के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों को कम किया जा सके।