- आम आदमी पार्टी सभी क्षेत्र के महिलाओं को राजनीतिक मंच कर रही है प्रदान: स्कॉलर से लेकर उद्यमियों और गृहिणियों तक
- आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो वास्तव में युवाओं और महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का देती है अवसर : अमन अरोड़ा
- 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीतेगी: अमन अरोड़ा
चंडीगढ़, 15 जुलाई
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज 10 जोन और 35 जिले के लिए यूथ और महिला विंग के इंचार्जों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।
पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये नियुक्तियां पंजाब में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी एवं पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयार करने में मदद करेंगी।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त महिला टीम विविध शैक्षणिक योग्यता और प्रेरक पेशेवर पृष्ठभूमि के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है। टीम में 2 पीएचडी धारक, 13 स्नातकोत्तर और 12 व्यवसायी महिला शामिल हैं। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं जिसमें शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर उद्यमी और गृहिणियां भी शामिल हैं। यह विविधता समाज के सभी वर्गों से सक्षम महिलाओं को राजनीति और सार्वजनिक सेवा में सार्थक योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने की आप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं और महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेकर पंजाब के विकास में अपना योगदान देने के अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने ट्वीट किर लिखा, ”आम आदमी पार्टी युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। ये नियुक्तियां हमारे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और जमीन पर बेहतर सार्वजनिक संपर्क सुनिश्चित करेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए लगन और समर्पण के साथ काम कर रही है। यह नियुक्तियां भी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।