लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण की वोटिंग शुरू, 58 सीटों पर हो रहा मतदान, लोगों में जोश

लोगों में जोश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश भर में सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वोट डाला, कही ये बात

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।

 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024: दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने LokSabha Elections 2024 के छठे चरण में मतदान केंद्र माउंट कार्मेल स्कूल, मोती बाग में अपना वोट डाला।

 

पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना जरूर करें! लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में शामिल और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने डाला वोट

हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने हरियाणा के करनाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से दिव्यांशु बुद्धिराजा को मैदान में उतारा है।