विधानसभा उपचुनाव में 4-1 से आगे INDIA गठबंधन, AAP को गुड न्यूज; भाजपा को झटका

Assembly Bypolls Results: रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बढ़त मिली है। यहां से उसके कैंडिडेट गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 10वें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है।

देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज चल रही है। अब तक आए रुझानों में INDIA गठबंधन का हिस्सा रहे दलों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं भाजपा को सिर्फ गुजरात की कड़ी सीट पर बढ़त मिली हुई है। अब तक आए रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर बढ़त मिली है। यहां से उसके कैंडिडेट गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं तो वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 10वें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है।

आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात की विसावदर सीट से जीत अहम है। यहां 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ही भूपेंद्र भयानी जीते थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। ऐसे में यह चुनाव इस बात का टेस्ट था कि अब भी AAP का यहां क्रेज है या नहीं। पार्टी ने गोपाल इटालिया को कैंडिडेट बनाया, जो प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें 17,581 वोटों से भाजपा के किरीट पटेल के मुकाबले जीत मिली है।

पश्चिम लुधियाना सीट पर आगे चल रही AAP

वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा 10वें राउंड में 6025 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा चौथे पर अकाली दल के कैंडिडेट हैं। पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां से सत्ताधारी दल टीएमसी आगे है। वहीं केरल की नीलांबर सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। इस तरह 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से 4 पर विपक्षी INDIA अलायंस से जुड़े दलों को बढ़त मिली है।