शरणार्थी शिविरों में हुआ भूस्खलन हादसे में करीब 9 लोगों की मौत, कई घायल

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दक्षिणी बांग्लादेश में भारी मानसूनी बारिश के कारण शरणार्थी शिविरों में भूस्खलन होने से आठ रोहिंग्या मुसलमानों सहित कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

बांग्लादेश सरकार के शरणार्थियों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद शम्सुद दौजा ने बताया कि मानसून के मौसम के शुरू होने के बाद कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद बुधवार तड़के तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन में लोगों की मौत हो गई।

2017 में पड़ोसी देश म्यांमार में सैन्य कार्रवाई के बाद भागकर आए दस लाख से अधिक रोहिंग्या लोग दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी बस्ती, कॉक्स बाजार के सीमावर्ती जिले में स्थित शिविरों में रह रहे हैं।

बांग्लादेश के मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

रोहिंग्या शरणार्थी ज्यादातर बांस और प्लास्टिक की चादरों से बनी झोंपड़ियों में रहते हैं, जो अक्सर खड़ी पहाड़ियों पर होती हैं।