हरियाणा में इनेलो और बसपा के बीच गठबंधन, अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के बीच गठबंधन हुआ है। हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। राजधानी चंडीगढ़ में बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रतिनिधियों और इनेलो के महासचिव अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर गठबंधन का एलान किया है। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है।

हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना है। हरियाणा विधानसभा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में इनेलो 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनेलो और बसपा के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।