अलीगढ़ में PM मोदी की रैली तो छत्तीसगढ़ में बरसेंगे शाह-नड्डा, फतेहपुर सीकरी में हुंकार भरेंगे योगी

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री का अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली का समय दोपहर लगभग दो बजे से प्रस्तावित है। 

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

जनसभा- 1

    • समय- सुबह 11:45 बजे, स्थान- शासकीय हाईस्कूल मैदान, लोरमी, जिला- मुंगेली, बिलासपुर

जनसभा- 2

  • समय- दोपहर 1:35 बजे, स्थान- आईटीआई मैदान, भिलाई, जिला- दुर्ग

जनसभा- 3

  • समय- दोपहर 3:05 बजे, स्थान- खेल मैदान, कौशल्या मंदिर, चंदखुरी, जिला- रायपुर
  • आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर हुंकार भरेंगे सीएम योगी
    22 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किरावली में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली होने वाली है। सीएम योगी फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

  • बुलंदशहर और नोएडा में मायावती करेंगी जनसभा
    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती करीब 12 बजे सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। सिकंदराबाद में गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा आयोजित की जा रही है।