आतंक बढ़ता है तो रुक जाता है विकास…’, JKLF पर पांच साल का बैन बढ़ने पर बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र

  1. जम्‍मू कश्‍मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) पर पांच साल प्रतिबंध बढ़ाने के गृह मंत्रालय के फैसले पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद और विकास में अलग संबंध है। जब आतंकवाद बढ़ता है तो विकास रुक जाता है या धीमा हो जाता है। जितेंद्र ने गृह मंत्रालय का समर्थन करते हुए कहा कि जब विकास रुकता है, तब अशांति शुरू हो जाती है।
  2. वहीं दूसरी ओर जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार आया है। अब लगभग दो करोड़ पर्यटक यहां आए हैं। वहीं उन्‍होंने आगे कहा कि पर्यटक यहां किसी की बात सुनकर नहीं बल्कि अपने स्‍त्रोतों को सुनकर आए हैं। जितेंद्र ने बताया कि ये सुरक्षा स्थिति बेहतर होने के बाद आए सुखद बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण है।
  3. बता दें गृह मंत्रालय ने आज जेकेएलएफ पर लगा बैन पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। जांच में सामने आया था कि लिबरेशन फ्रंट अवैध गतिविधियों में शामिल था, जिससे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता था। जांच पड़ताल करने के बाद मंत्रालय ने मोहम्‍मद यासीन मलिक गुट पर लगा प्रतिबंध बढ़ा दिया।