2024 Dates : लोकसभा चुनाव में 1.82 करोड़ मतदाता डालेंगे पहली बार वोट, देखें चुनाव का हर अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि देश में 97 करोड़ मतदाता हैं और साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इसके अलावा 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 19.74 करोड़ युवा मतदाता हैं। साथ ही देश में 82 लाख से अधिक बुजुर्ग वोटर हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है।