आप उम्मीद नहीं कर सकते…’, कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। इस बीच कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि कल रात मेरी कमलनाथ से बातचीत हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवारों को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते, जो दोनों परिवारों के साथ शुरू से रहा हो।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवारों को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते, जो दोनों परिवारों के साथ शुरू से रहा हो।